🔳ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में पाई सफलता
🔳पूर्व में भी विद्यालय के कई विद्यार्थी हो चुके हैं सफल
🔳नौनिहालों की सफलता पर अभिभावकों व विद्यालय प्रबंधन ने व्यक्त की खुशी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

रामगढ़ ब्लॉक के प्यूडा़ गांव स्थित आरोही बाल संसार विद्यालय के पांच नौनीहालों ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के पांच विद्यार्थियों ने ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पास की है। अभिभावकों व विद्यालय प्रबंधन ने मेधावियों की सफलता पर खुशी व्यक्त की है।

शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी योगदान दे रहे आरोही बाल संसार विद्यालय प्यूडा़ के नौनिहालों ने एक बार फिर ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा पास कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम आगे बढ़ाया है। विद्यालय में पांचवी कक्षा की योगीता राणा, दीक्षा दुर्गापाल, रिद्धिमा आर्या व निखिल कुमार तथा आठवीं कक्षा की अक्षिता आर्या ने बीते दिनों ऑल इंडिया सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा में हिस्सा लिया था। परीक्षा का परिणाम के साथ ही विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। पांचो मेधावियों ने प्रवेश परीक्षा पास कर क्षेत्र व विद्यालय को गौरवान्वित किया है। आरोही संस्था के अधिशासी निदेशक डा. पंकज तिवारी, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार, चंद्रशेखर, प्रदीप रस्तोगी, हेमा, दीपक पांडे, गंगोत्री नेगी, नेहा रौतेला, दीपा आर्या, दिव्या, कपिल, पूनम आर्या, ज्योति जोशी, ललित कुमार, कविता नेगी, ललित तिवारी ने मेधावियों की सफलता पर खुशी व्यक्त की है।

error: Content is protected !!