= धड़ल्ले से हो रही अवैध शराब बिक्री
= क्षेत्र का माहौल हो रहा अशांत अराजकता हावी
= महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री पर अंकुश न लगाए जाने पर किया आंदोलन का ऐलान

(((ब्यूरो चीफ विरेन्द्र बिष्ट/फिरोज अहमद/सुनील मेहरा/हरीश चंद्र की रिपोर्ट)))

अवैध शराब बिक्री से लेकर गांव अशांत होते जा रहे हैं वही गांव की महिलाओं का पारा भी सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। क्वारब व नैनीपुल समेत आसपास के गांवों में शराब बिक्री पर महिलाओं ने रोष जताया है। चेताया है कि यदि अवैध शराब बिक्री पर अंकुश नहीं लगाया गया तो फिर मातृशक्ति आंदोलन को विवश होगी।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर नैनीपुल तथा क्वारब क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री जोरों पर है। शाम ढलते ही शराबी उत्पात मचा रहे हैं। कई बार झगड़ा फसाद होने से क्षेत्र का माहौल अशांत होता जा रहा है। आसपास के गांवों की महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री पर रोष जताया है। गांव की महिलाओं का कहना है कि छोटे-छोटे बच्चे भी नशे की गिरफ्त में आते जा रहे हैं। कई बार आवाज उठाए जाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही। धड़ल्ले से अवैध शराब बिक्री की जा रही है। कहा है की यही हालात रहे और अवैध शराब बिक्री पर अंकुश नहीं लगाया गया तो फिर आसपास के गांवों की महिलाओं को एकत्र कर हाईवे पर धरना प्रदर्शन शुरू किया जाऐगा। महिलाओं ने अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।