🔳 26 वाहन चालकों पर लगाया गया 52 हजार रुपये का जुर्माना
🔳 नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क करने वाले चालकों पर भी हुई
🔳 यातायात पुलिस ने चलाया विशेष चैकिंग अभियान
🔳 नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों को लगाई फटकार
*[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]*
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर यातायात पुलिस ने विशेष चैकिंग अभियान चलाकर ताबड़तोड़ चालान काटे। तेज रफ्तार वाहनों दौड़ा रहे 26 वाहन चालकों के चालान किए गए। नो पार्किंग जोन में वाहन पार्क कर यातायात प्रभावित करने वाले चार वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस की एकाएक हुई कार्रवाई से वाहन चालकों में दिनभर हड़कंप मचा रहा।
हाईवे पर तेज रफ्तार दुर्घटना का कारण बन रही है। पिछले कुछ दिनों में ही दुर्घटना का तेजी से बढ़ता जा रहा है। दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार को यातायात निरीक्षक शिवराज सिंह बिष्ट ने टीम के साथ इंटरसेप्टर वाहन की मदद से हाईवे पर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस की टीम ने कैंची, निगलाट, खैरना, लोहाली आदि क्षेत्रों में विशेष चैकिंग अभियान चलाया। यातायात पुलिस की टीम के एकाएक चले अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। टीम ने तेज रफ्तार वाहन दौड़ाने वाले 26 वाहन चालकों के चालान कर 52 हजार रुपये जुर्माना लगाया। गलत ढंग से वाहन पार्क करने वाले चार वाहन चालकों पर दो हजार रुपये जुर्माना ठोका। दो वाहन चालकों पर नियमों का उल्लघंन करने वाले दो वाहन चालकों पर भी दो हजार रुपये जुर्माना वसूला। विभागीय टीम ने ताबड़तोड़ 32 चालान कर 58 हजार रुपये जुर्माना लगाया। नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों को कड़ी फटकार लगाई। दो टूक चेतावनी दी की नियमों का उल्लघंन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान शेर चंद कंबोज, हरीश नाथ आदि मौजूद रहे।




