= विभिन्न बीजो का किया गया वितरण
= कीटनाशक के इस्तेमाल के बारे में भी दी गई जानकारी

(((ब्यूरो चीफ विरेन्द्र बिष्ट/फिरोज अहमद/सुनील मेहरा/विजय रौतेला की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लाक के सिरौडी़ गांव में उद्यान विभाग के तत्वाधान में किसानो को निशुल्क बीज वितरण किया गया। विभागीय कर्मचारियो ने ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया।
शनिवार को बेतालघाट ब्लॉक के सिरौडी़ गांव में हुई बैठक में उद्यान विभाग के अधिकारियों ने गांव के किसानों को विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। उद्यान विभाग की सहायक विकास अधिकारी राजीव वर्मा तथा वीरेंद्र प्रसाद ने किसानों को मटर, पालक, धनिया, भिंडी, मूली, करेला, लौकी आदि बीजों का निशुल्क वितरण किया। गांव के किसानों को कीटनाशक दवा भी वितरित की गई। साथ ही बेहतर पैदावार के गुर सिखाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्वलित कर किया। ग्राम प्रधान नीमा बिष्ट ने किसानों से उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस दौरान नवीन चंद तिवारी, खड़क सिंह बिष्ट, मनोहर सिंह, जगदीश चंद्र, दयाल राम, महेश चंद्र, हरीश चंद्र, कुंवर सिंह, बहादुर सिंह, कुंदन सिंह, तारा देवी, मीना देवी आदि मौजूद रहे।