🔳गंदगी फैलाने वालों ने कर डाली सारी हदें पार
🔳श्मशान घाट के रास्ते पर गंदगी डाल रहे दुकानदार
🔳कोसी व शिप्रा के संगम पर अंत्येष्टि को पहुंचने वाले लोग परेशान
🔳क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति ने उठाई कार्रवाई की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना क्षेत्र में कोसी व शिप्रा नदी के तट पर स्थित शमशान घाट को जाने वाले रास्ते पर आसपास के दुकानदार धड़ल्ले से गंदगी डाल दें रहे हैं। मोक्ष धाम को जाने वाले रास्ते के बीचोंबीच डाली जा रही गंदगी से अंतिम संस्कार को पहुंचने वाले लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय जन विकास संघर्ष समिति ने मोक्ष धाम के रास्ते पर गंदगी डालने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है।
खैरना के समीप जीवनदायिनी कोसी व पवित्र शिप्रा नदी के संगम तट पर स्थित मोक्ष धाम में बेतालघाट, रामगढ़ तथा पड़ोसी ताड़ीखेत ब्लॉक के तमाम गांवों से लोग शवदाह को पहुंचते हैं। समीप ही सोमवारी बाबा की तपोस्थली होने से भी संगम का महत्त्व कई गुना अधिक है। गांवो के लोग धार्मिक अनुष्ठान को भी संगम पर पहुंचते हैं। सुप्रसिद्ध संगम को जाने वाले मुख्य रास्ते पर आसपास के दुकानदार धड़ल्ले से गंदगी डाल पवित्र स्थान को अपवित्र करने में जुटे हैं। रात के वक्त रास्ते के बीचोंबीच गंदगी डाले जाने से शवदाह को पहुंचने वाले लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मजबूरी में बजबजाती गंदगी के उपर से आवाजाही कर शव को अंतिम संस्कार के लिए मोक्षधाम तक पहुंचाया जा रहा है। पवित्र शिप्रा व कोसी नदी के संगम को जाने वाले रास्ते पर गंदगी डाले जाने से क्षेत्रीय विकास जन संघर्ष समिति ने गहरी नाराजगी जताई है। पदाधिकारियों ने इसे आस्था से खिलवाड़ करार दिया है। समिति के विरेन्द्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, प्रताप सिंह गौणी, फिरोज अहमद, संजय सिंह, दिनेश सिंह, मनोज, कुलदीप, सुनील मेहरा आदि ने मोक्ष धाम के रास्ते पर गंदगी डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई की पुरजोर मांग उठाई है। आरोप लगाया है की गंदगी डालने वाले अब मनमानी के साथ ही पवित्र धाम को प्रदूषित करने पर आमादा हो चुके हैं। मामले में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

error: Content is protected !!