◾टूनाकोट व चापड़ गांव में चलाया गया पौधरोपण अभियान
◾ रोपे गए विभिन्न प्रजाती के औषधीय व फलदार पौधे
◾जंगलात क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चला गंदगी का निस्तारण
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तहत समीपवर्ती चापड़ तथा टूनाकोट गांव में पौधरोपण अभियान चलाया गया। विभिन्न प्रजाती के पौधे रोप धरा को हरा भरा बनाए रखने का संकल्प लिया गया। रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल को जिम्मेदारी भी सौंपी गई।
गुरुवार को भाजपा बिनसर मंडल महामंत्री सुनील मेहरा की अगुवाई में टूनाकोट तथा चापड़ गांव में पौधरोपण अभियान का श्रीगणेश हुआ। कार्यक्रम के पहले चरण में विशेष सफाई अभियान चला गंदगी इकठ्ठा कर निस्तारण किया गया। दूसरे चरण में जामुन, तेजपत्ता, अमरुद, रितु, भीमल, ऐलोबैरा, पिपरमेंट, रोजमेरी, लेमनग्रास, रीठा, आंवला आदि विभिन्न प्रजाती के औषधीय व फलदार पौधे रोपित किए गए। रोपित पौधों की सुरक्षा व देखभाल को जिम्मेदारी भी तय की गई। कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने बढ़ चढ़ कर भागीदारी की। मंडल महामंत्री सुनील मेहरा ने कहा की पेड़ पौधों से ही पर्यावरण को स्वच्छ रखा जा सकता है। समय समय पर पौधारोपण करने का आह्वान किया। बाद में क्षेत्रवासियों को धरा को हरा भरा करने का संकल्प भी दिलाया गया। इस दौरान पूर्व सैनिक रमेश खनायत, पनी राम, राजेंद्र सिंह नेगी, विजय नेगी, कुलदीप सिंह खनायत, विरेंद्र सिंह, नैन सिंह,ऊषा देवी , सुनीता मेहरा, दीवान सिंह आदि मौजूद रहे।
