🔳दुकानदार हाइवे तक फैला दे रहे दुकानों का सामान
🔳रोड तक सामान फैलाए जाने से बढ़ रहा दुर्घटना का खतरा
🔳राहगीर व स्कूली बच्चों को आवाजाही में दिक्कतें
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित खैरना बाजार में कुछ दिन शांत रहने के बाद अतिक्रमण अब एक बार फिर मुंह उठाने लगा है। दुकानदारों के हाइवे तक सामान फैलाए जाने से हाइवे भी सिकुड़ता जा रहा है। राहगीर व स्कूली बच्चों पर भी दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है। हाइवे तक सामान फैलाए जाने से जाम भी समस्या बनती जा रही है।
बीते माह पुलिस प्रशासन के गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरु करने के बाद काफि हद तक अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित बाजार अतिक्रमण से मुक्त हो गया। कड़ी कार्रवाई की चेतावनी से सख्ते में आए दुकानदारों ने काफी हद तक सामान समेट लिया जिससे बाजार में आवाजाही सुगम हो गई। अभियान की पकड़ ढीले पड़ते ही अब एक बार फिर हाइवे पर अतिक्रमण का बाजार सजने लगा है। खैरना बाजार क्षेत्र में दुकानदार हाइवे तक दुकानों का सामान फैलाए दे रहे हैं जिस कारण हाइवे पर आवाजाही खतरनाक हो चुकी है। राहगीरों व स्कूली बच्चों को खतरे के बीच आवाजाही को मजबूर होना पड़ रहा है। बावजूद दुकानदार हाइवे तक सामान फैलाने से नहीं चूक रहे। क्षेत्रवासियों ने दुकानों का सामान हाइवे तक न फैलाएं जाने की मांग उठाई है ताकि आवाजाही सुगम हो सके।




