🔳 अतिक्रमणकारी ने आश्रम गेट से खुद ही हटाया अतिक्रमण
🔳 दी गई थी अतिक्रमण ध्वस्त करने की चेतावनी
🔳 दोबारा अतिक्रमण पर होगी कड़ी कार्रवाई
🔳 सुप्रसिद्ध नीब करौरी आश्रम गेट पर अतिक्रमण किए जाने का मामला
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित काकड़ीघाट क्षेत्र में नीब करौरी आश्रम गेट पर हुए अतिक्रमण को लोनिवि के सख्त रवैए को देख अतिक्रमणकारी ने रातों-रात खुद ही हटा लिया। विभागीय अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। मामले को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
सुप्रसिद्ध नीब करौरी आश्रम के मुख्य गेट पर बीते सोमवार को अतिक्रमण कर दुकाननुमा टीन शैड लगाए जाने से मंदिर प्रबंधन सख्ते में आ गया। मामले के तूल पकड़ने पर रोक निर्माण विभाग भी हरकत में आया। अधिकारियों ने विभागीय कर्मियों को भेज स्थलीय निरीक्षण करवा रिपोर्ट तलब की। अवर अभियंता प्रदीप जोशी ने भी सख्त रुख अपनाया तथा अतिक्रमणकारी को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। चेतावनी दी की अतिक्रमण नहीं हटा तो फिर लोडर मशीन की मदद से अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया जाएगा। विभागीय अधिकारी के सख्त रवैए से अतिक्रमणकारी के हौसले पस्त हो गए। बुधवार को अतिक्रमणकारी ने मंदिर गेट के समीप लगे दुकाननुमा टीन शैड को खुद ही हटा लिया। अवर अभियंता प्रदीप जोशी ने बताया की अतिक्रमण कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आसपास यदि दोबारा अतिक्रमण का प्रयास किया गया तो कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।