🔳 वन विभाग ने ड्रोन की मदद से बढ़ाई निगरानी
🔳 गुलदार व वन्य जीवों की गतिविधियों पर रखी जा रही नजर
🔳 गांवों के लोगों से भी विशेष अहतिआत बरतने की अपील
🔳 निगरानी तेज होने से वन संपदा की लूटपाट करने वालों पर भी कसेगी नकेल
🔳 तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में भी मिलेगी मदद
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

गांवों में मानव वन्यजीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर वन विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। उत्तरी गौला वन क्षेत्र की टीम ने रामगढ़ ब्लॉक के प्यूडा क्षेत्र में ड्रोन की मदद से जंगलात क्षेत्र की निगरानी को अभियान चलाया। विभागीय टीम के अनुसार ड्रोन के जरिया निगरानी से वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वालों पर भी प्रभावी कार्रवाई में मदद मिलेगी।
गांवों में गुलदार की घुसपैठ से बड़ी घटना के सामने आने का अंदेशा बढ़ता ही जा रही है वहीं गुलदार मवेशियों को भी ढेर कर दे रहे हैं जिससे पशुपालकों को भी नुकसान बढ़ता ही जा रहा है। लगातार बढ़ रहे खतरे को टालने के लिए वन विभाग ने अब आबादी व जंगलात क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है बकायदा ड्रोन की मदद से गुलदार व अन्य वन्य जीवों की आवाजाही चिह्नित की जा रही है। सोमवार को उत्तरी गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने विभागीय टीम के साथ रामगढ़ ब्लॉक के प्यूडा क्षेत्र में ड्रोन की मदद से गुलदार व अन्य जंगली जानवरों की गतिविधियों जानने को अभियान चलाया। विभागीय टीम ने वन पंचायत, जंगलात क्षेत्र के साथ ही गांव के आसपास भी निगरानी की। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया की ड्रोन की मदद से गुलदार व अन्य वन्य जीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही जंगलात क्षेत्र में वन संपदा को नुकसान पहुंचाने वाले अराजक तत्वों तथा जंगलों में लकड़ी व लीसा तस्करी में लिप्त तस्करों की धरपकड़ में भी मदद मिलेगी। कहा की वन संपदा की लूटपाट करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को कतई बख्सा नहीं जाएगा। क्षेत्रवासियों से भी विशेष अहतिआत बरतने की अपील की। इस दौरान अनुभाग अधिकारी बृजेश विश्वकर्मा, वीरपाल, पंकज सिंह रैक्वाल, कुंदन कुमार, दीवान सिंह, मनोज कैड़ा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!