🔳यात्रियों को लेकर हाइवे पर दौड़ा रहा था वाहन
🔳पुलिस ने वाहन भी किया सीज, लाइसेंस निरस्तीकरण की भी कर दी संस्तुति
🔳सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों को दूसरे वाहन से किया गया रवाना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

शराब पीकर वाहन दौडा़ रहे वाहन चालक को खैरना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वाहन भी सीज कर दिया गया है‍। चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति भी कर दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर चैकिंग अभियान तेज कर दिया है। शनिवार शाम चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने पुलिस कर्मियों को साथ ले खैरना बैरियर के समीप चैकिंग अभियान शुरु किया। रानीखेत से हल्द्वानी की ओर जा रहे यात्री वाहन यूके 01टीए 3998 को रोका गया‌। पुलिस को देख अल्मोड़ा निवासी वाहन चालक सकपका गया। वाहन में बच्चे व महिलाएं तथा बुजुर्ग बैठे थे। जांच में चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। सभी यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य को रवाना किया गया। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार के अनुसार चालक के लाइसेंस निरस्तीकरण की संस्तुति भी कर दी गई है। साफ कहा की नशे में वाहन चलाने वाले चालकों को बख्सा नहीं जायेगा।

error: Content is protected !!