= इंदिरा नगर में हुई घटना से हर कोई सख्ते में
= लोहे के एंगल पर रस्सी का फंदा बना खत्म कर दी जिंदगी

(((हल्द्वानी से इंदु बिष्ट/नीरजा साह की रिपोर्ट)))

पत्नी के पैसे ना देने से नाराज युवक ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इंद्रानगर निवासी सरताज (29वर्ष) पुत्र शमशाद यहां पत्नी और एक साल के बच्चे के साथ रहता था। बताया जाता है की बुग्गी चालक सरताज ने पत्नी से पांच सौ रुपये मांगे पर पत्नी ने यह सोच कर पैसे नहीं दिए कि वह पांच सौ रुपये नशे में खर्च कर देगा। इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। कुछ देर बाद पत्नी जेठानी के कमरे में जाकर बैठ गई। इधर, पैसे न देने से नाराज सरताज ने कमरा अंदर से बंद कर लिया और लोहे के एंगल से रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली।
जब पत्नी घर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद पाया। कई आवाज देने के बाद भी जब कमरा नहीं खुला तो उसने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया लिया। लोगों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो उनकें होश उड़ गए। अंदर सरताज फंदे से लटक रहा था। आनन-फानन में लोगों ने उसे फंदे से उतारा और सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बनभूलपुरा पुलिस ने सुसाइड की सूचना से इनकार किया है।

error: Content is protected !!