🔳 देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳 कैंची धाम से मानसखंड यात्रा का श्रीगणेश
🔳 कुमाऊं के ऐतिहासिक मंदिरों का भ्रमण करेगा पर्यटकों का दल
🔳 कैंची धाम पहुंच पर्यटकों ने जुटाई बाबा की लीलाओं की जानकारी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम से मानसखंड यात्रा का श्रीगणेश हो गया। महाराष्ट्र, गुजरात व पुणे से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा नीम करौरी के दर पर मत्था टेक पूजा अर्चना की‌। देश प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। अलग अलग राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा नीम करौरी की लीलाओं की जानकारी भी जुटाई।

उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद देहरादून के तत्वावधान में आईआरटीसी के सहयोग से कुमाऊं के मंदिरों में मानसखंड यात्रा का शुभारंभ हो गया। बुधवार शाम महाराष्ट्र, गुजरात व पुणे से पहुंचे करीब 152 पर्यटकों का दल भीमताल पहुंचा। रात्री विश्राम के बाद गुरुवार सुबह पर्यटकों का दल कैंची धाम रवाना हुआ। कैंची धाम में बाहरी राज्यों से पहुंचे पर्यटकों के दल ने पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा का पाठ किया। मंदिर प्रबंधन से बाबा नीम करौरी की लीलाओं की जानकारी जुटाई। यात्रा के तहत पर्यटकों का दल उत्तराखंड राज्य के ऐतिहासिक मंदिरों व पर्यटक स्थलों का भ्रमण करेगा। कैंची धाम दर्शन के बाद पर्यटकों का दल नैनीताल को रवाना हो गया। यात्रा में शामिल पर्यटकों ने मानसखंड यात्रा की सराहना की।

error: Content is protected !!