= रोजाना सुबह से शाम तक लग रही वाहनो की कतार
= अस्थाई पार्किग चिह्नित करने की उठी मांग
(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
कैंची धाम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था परेशानी का सबब बन चुकी है। जाम बडी़ समस्या बन चुकी है।वाहनो की कतार लग जाने से श्रद्वालुओं के साथ ही स्थानीय व्यापारियों को भी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। लोगो ने फिलहाल अस्थाई पार्किग चिह्नित कर यातायात व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है। ताकी समस्या से निजात मिल सके।
पर्यटन सीजन बढ़ने के साथ ही अल्मोडा़ हल्द्वानी हाईवे पर भी वाहनो का दबाव बढ़ गया है। गरमपानी खैरना बाजार के साथ ही कैंची धाम क्षेत्र में भी सुबह से शाम तक जाम की स्थिति पैदा हो रही है। गुरुवार को कैंची धाम क्षेत्र में लगातार जाम की स्थिति रही। पुलिसकर्मियों ने कई बार जाम खुलवाया पर कई वाहनो के गलत दिशा में पार्क होने से जाम लगता रहा। वाहनो की कतार लगने से श्रद्वालुओं के साथ ही स्थानीय लोगो को भी दिक्कतो का सामना करना पडा़। रोजाना लग रहे जाम से लोग परेशान हो चुके है। स्थानीय लोगो ने कैंची धाम क्षेत्र में वाहनो की पार्किंग को फिलहाल आसपास अस्थाई पार्किंग चिह्नित किए जाने की मांग उठाई है ताकी श्रद्वालुओं के साथ ही स्थानीय लोगो को भी दिक्कतों का सामना न करना पडे़।
