= बाल बाल बचे पूर्व विधायक, घटना से हड़कंप
= कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने आरोपित युवक को किया पुलिस के हवाले
= थानाध्यक्ष बोले – मानसिक रूप से अस्वस्थ है युवक
(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के मल्ली पाली गांव के जावा तो में डा. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में पहुंचे नैनीताल के पूर्व विधायक संजीव आर्या पर एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। पूर्व विधायक बाल-बाल बच गए। घटना से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल युवक को थाने ले जाया गया है। थानाध्यक्ष बेतालघाट के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है।
गुरुवार को नैनीताल विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक संजीव आर्या बेतालघाट ब्लॉक के मल्ली पाली क्षेत्र के जावा तोक में डा. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। पूर्व विधायक कार्यक्रम में पहुंचे ही थे कि कार्यक्रम स्थल के समीप ही पहले से मौजूद गांव का ही प्रेम प्रकाश हाथ में धारदार हथियार लेकर पूर्व विधायक संजीव आर्या की ओर की ओर पहुंचा। युवक ने पूर्व विधायक की ओर गुस्से में प्रहार किया ही था कि मंच पर पूर्व विधायक के बगल में बैठे बेतालघाट व्यापार मंडल अध्यक्ष बालम बोहरा ने युवक का हाथ पकड़ लिया। धारदार हथियार का एक कोना संजीव आर्या के हाथ में जा लगा। घटना से कार्यक्रम स्थल पर हड़कंप मच गया। अफरा-तफरी के बीच युवक को पकड़ लिया गया साथ ही उसके हाथ से धारदार हथियार छीन लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया वहीं कार्यक्रम में मौजूद संजीव आर्या के हाथ में लगी चोट का प्राथमिक उपचार किया गया। थानाध्यक्ष बेतालघाट सतीश शर्मा के अनुसार युवक को थाने ले जाया गया है। बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। फिलहाल अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। इधर विधायक संजीव आर्या के अनुसार युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। कुछ देर पहले उसने अपने परिवार जनों पर भी हमला किया था फिलहाल सब कुछ ठीक है।
