= धारी खैरनी पंपिंग पेयजल योजना से नहीं मिल रहा ग्रामीणों को पानी
= बूंद बूंद पानी को परेशान हैं तमाम गांवों के लोग
= ग्रामीणों ने उठाई योजना को तत्काल शुरू करने की मांग
(((ब्यूरो चीफ विरेन्द्र बिष्ट/फिरोज अहमद/सुनील मेहरा/विजय रौतेला की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांवों को जोड़ने वाली बहुप्रतिक्षित पंपिंग पेयजल योजना के लंबे समय के बाद भी शुरू न हो पाने पर ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा है। लोगों ने तत्काल पंपिंग पेयजल योजना से गांवों में पेयजल आपूर्ति सुचारू किए जाने की मांग उठाई है। दो टूक कहा है कि करोड़ों खर्च होने के बावजूद पंपिंग योजना शुरू नहीं की जा रही जबकि गांवो में पेयजल संकट से लोग परेशान हैं।
बेतालघाट ब्लॉक के धारी, खैरनी, हल्सौ, कोरण समेत तमाम गांवो को पेयजल उपलब्ध कराने के मकसद से कोसी नदी पर करोड़ों रुपये की पंपिंग पेयजल योजना की कवायद शुरू हुई। लंबे संघर्ष के बाद दो वर्ष पूर्व पंपिंग योजना की नींव रखी गई पर अब तक पंपिंग पेयजल योजना से गांवों में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है जिस कारण लोगों को बूंद बूंद पानी को तरसना पड़ रहा है। लंबे इंतजार व करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद योजना से आपूर्ति ना हो पाने से गांवों के लोग लोगों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच चुका है। ग्रामीणों का आरोप है कि गर्मियों में विकट पेयजल समस्या है बावजूद पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं की जा रही। गांवों के लोगों को दूरदराज से पानी ढोना पड़ रहा है। कई बार आवाज उठाने के बावजूद संबंधित विभाग अनसुनी कर रहा है। जिसे अब कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। धारी गांव के बिशन जंतवाल, बचे सिंह, नारायण सिंह, वीरेंद्र सिंह, भगोत सिंह मेहरा, जीवन सिंह, मथुरा सिंह, दीवान सिह, देव सिंह, मोहनी देवी, कमला देवी आदि लोगों ने तत्काल पेयजल आपूर्ति सुचारू किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। चेताया है कि यदि जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो फिर संबंधित विभाग के खिलाफ तहसील कोश्या कुटोली में धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
