◾लाखों रुपयो की लागत से बनी नाली व कलमठ बंद
◾बारिश में लोगों की दुकानों व घरों तक पहुंचता है पानी
◾ व्यापारियों ने उठाई व्यवस्था में सुधार की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बरसात से पहले गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में बरसाती नाली व कलमठ खुलवाए जाने की मांग तेज हो गई है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी नेताओं ने बरसात से पहले व्यवस्था चाक चौबंद करने की पुरजोर मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि लापरवाही की गई तो भी आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में लाखों रुपये से बाजार के दोनों ओर बनी बरसाती नाली जगह जगह बंद पड़ीं है वहीं पानी की निकासी को बनाए गए कलमठ भी चौंक पड़े हैं। बारिश होने पर बरसात का पानी व मलवा लोगों के घरों तथा दुकानों तक पहुंच जाता है जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष मनीष तिवारी, दीवान सिंह, संजय सिंह, नरेंद्र सिंह, फिरोज अहमद, मनोज नैनवाल, राकेश जलाल, अनिल बुधलाकोटी, विवेक पंत, महेंद्र सिंह के अनुसार नाली व कलमठ बंद पड़े होने से बरसात में क्षेत्र के लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश के पानी से दुकानों व घरों का सामना भी खराब हो जाता है जिससे काफी नुकसान भी होता है। व्यापारियों ने मानसून से पूर्व समय रहते कलमठ व बरसाती नाली की सफाई किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है ताकी क्षेत्रवासियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।




