◾ पार्टी की नीतियों को गांव-गांव पहचाने का आह्वान
◾ प्रत्येक बूथ पर दस – दस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपे जाने की तैयारी
◾ कैंची क्षेत्र में हुई बैठक में तमाम मुद्दों पर भी चर्चा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

आम आदमी पार्टी की बैठक में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया गया। आगामी लोकसभा व निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान कर प्रत्येक बूथ दस – दस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपे जाने की रणनीति तैयार की गई। सर्वसम्मति से तय हुआ कि पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
गुरुवार को कैंची क्षेत्र में हुई आम आदमी पार्टी की बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि संगठन सचिव व सह प्रभारी नैनीताल हेम चंद्र आर्या ने किया। हेमचंद्र आर्या ने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा व निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। कहा कि भाजपा व कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। लोगों ने आम आदमी पार्टी से जुड़ने का मन बना लिया है। पार्टी की नीतियों को गांव गांव तक पहुंचाने की अपील की गई। सर्वसम्मति से तय हुआ कि प्रत्येक बूथ पर दस – दस कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं को उठाकर संघर्ष किए जाने का आह्वान किया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह रावत, बेतालघाट मंडल अध्यक्ष मनोज बधौडी, हेम चन्द्र सती, सूरज कुमार, पीतांबर पांडे, संतोष नेगी, पंकज अधिकारी, मान सिंह नेगी, संतोष जोशी, केएस बिष्ट, देवेंद्र सिंह, सरिता देवी, टीका सिंह किरौला, मनोज कुमार बधौडी़, शंकर लाल चौधरी, देवेंद्र राणा, विपिन बधानी, उदय लाल, बीरबल टम्टा, जीवन चंद्र आर्या आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!