◾भूधंसाव से सीएचसी सुयालबाडी़ के रास्ते के जद में भी आने की आंशका
◾महत्वपूर्ण मोटर मार्ग की सुध न लिए जाने से लोगों में नाराजगी
◾जल्द सुरक्षात्मक कार्य किए जाने की उठाई मांग

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सुयालबाडी़ क्षेत्र से तमाम गांवों को जोड़ने वाले मोटर मार्ग लगातार खतरा बढ़ते ही जा रहा है। कभी भी आवाजाही ठप होने की आंशका बनी हुई है। भूधंसाव से सीएचसी सुयालबाडी़ को जोड़ने वाले मार्ग पर भी खतरा बढ़ता ही जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने समय रहते मोटर मार्ग की सुध लिए जाने की मांग उठाई है।

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे से छिमी, मटेला, ढोकाने, रामगढ़, नथुआखान समेत तमाम गांवों को जोड़ने वाले मोटर मार्ग के अस्तित्व पर संकट गहरा गया है। सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र सुयालबाडी़ के ठिक नीचे भूधंसाव से दरारें गहरा गई हैं। लगातार दरारें बढ़ने से कभी भी मोटर मार्ग ध्वस्त हो सकता है। सीएचसी को जाने वाले रास्ते पर भी खतरा बढ़ने की आंशका है। स्थानीय लोगों का आरोप है की लंबे समय से दरक रहे मोटर मार्ग पर सुरक्षा कार्य किए जाने की मांग उठाई जा रही है बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। गांवों के लोग जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हैं। स्थानीय मनीष कर्नाटक, विमल जोशी, गिरीश सुयाल, मनोज नेगी, दीपक सुयाल, धीरज सुयाल ने मोटर मार्ग को बचाने को ठोस उपाय किए जाने की मांग दोहराई है।

error: Content is protected !!