🔳 रोमांचक मुकाबले में फ्रैंड्स क्लब को दी शिकस्त
🔳 दमदार प्रदर्शन कर नवीन बने मैन ऑफ द मैच
🔳 गांज गांव में खेली जा रही क्रिकेट चैम्पियनशिप
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के गांज गांव में क्रिकेट चैम्पियनशिप के पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सूण क्रिकेट क्लब की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम को हराकर सेमिफाइनल में प्रवेश कर लिया। विजेता टीम के नवीन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। सैकड़ों खेलप्रेमी रोमांचक मुकाबले का लुत्फ उठाने खेल मैदान पहुंचे।
सोमवार को गांज गांव स्थित खेल मैदान पर फ्रेंड्स क्लब व सूण क्रिकेट क्लब के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल मैदान पर खेल भावना का परिचय दे उत्कृष्ट प्रदर्शन का आह्वान किया। फ्रैंड्स क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 105 रन बनाए। विनित ने अपनी टीम के लिए 28 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सूण क्रिकेट क्लब की टीम ने नवीन के 48 रन की बदौलत नौ विकेट शेष रहते विजयी लक्ष्य हासिल कर सेमिफाइनल में जगह पक्की कर ली। नवीन को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अंपायर की भूमिका सागर लटवाल व महेंद्र नेगी ने निभाई। इस दौरान हिमांशु बिष्ट, प्रकाश भट्ट, राजेंद्र नयाल, चंदन नयाल, खीम सिंह नयाल, कुंदन सिंह नयाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!