= एसडीएम को ज्ञापन भेज जताया विरोध
= कानूनी कार्रवाई की उठाई मांग
= उपेक्षा पर किया आंदोलन का ऐलान

(((मनीष कर्नाटक/कमल बधानी/हरीश कुमार की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के गैरखाल गांव में लोडर मशीन से जबरन रोड काटे जाने से ग्रामीणों का पारा चढ़ गया है। हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन उपजिलाधिकारी को भेज मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि मामले पर कार्रवाई नहीं हुई तो उसे आंदोलन की रणनीति तैयार कर दी जाएगी।
गैरखाल गांव के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली राहुल शाह को ज्ञापन भेज बताया है कि गांव में जिला पंचायत से रोड की स्वीकृति मिली है पर प्रस्ताव के तहत रोड नहीं बनाई जा रही उसके उलट ग्रामीणों की भूमि रातों-रात लोडर मशीन से काट रोड निर्माण किया जा रहा है। जिला पंचायत को भेजे गए प्रस्ताव में भी हर फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। ग्रामीणों ने इन हस्ताक्षरो की भी जांच की मांग उठाई है। ज्ञापन के माध्यम से बताया है कि राजस्व उपनिरीक्षक से भी मौका मुआयना कराया गया बावजूद दबंग लोडर मशीन से अवैध रोड काट रहे हैं। बताया है कि जिस जगह से रोड बनाई जा रही है उससे महज एक ही परिवार लाभान्वित हो रहा है जो अन्याय पूर्ण है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मामले में कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई है। चेताया भी है कि यदि मामले पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं की गई तो उसे ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन में राकेश जलाल, गोपाल सिंह, दयाल सिंह, भरत जलाल, भानु प्रताप सिंह जलाल आदि के हस्ताक्षर है।