◾संक्रमितो की संख्या जा पहुंची बाइस
◾संक्रमण से बचने को विशेष अहतियात बरतने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ती ही जा रही है। सीएचसी गरमपानी में एक साथ चार लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने से हड़कंप मच गया। चारों संक्रमितो को होम आइशोलेशन में भेज दिया गया है। संक्रमितो की संख्या अब 22 तक जा पहुंची है। चिकित्सा प्रभारी ने लोगों से विशेष एहतियात बरतने का आह्वान किया है।
सीएचसी गरमपानी में अस्वस्थ लोगों की एहतियातन कोरोना जांच की जा रही है। जिसमें आए दिन लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं पूर्व में 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। सोमवार को सीएचसी में स्वास्थ्य जांच को पहुंचे चार लोगों की जांच की गई जिसमें बेतालघाट ब्लॉक के जिनोली गांव निवासी दो तथा रातीघाट निवासी एक व्यक्ति जबकि मल्ला वर्धो निवासी एक युवती कोरोना संक्रमित पाई गई। सीएचसी के कोविड लैब प्रभारी मदन गोस्वामी ने चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि की। चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत ने लोगों से संक्रमण से बचने को विशेष एहतियात बरतने के साथ ही मास्क लगाने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!