🔳 नैनीपुल के व्यापारी को सौपी राहत सामग्री
🔳 भविष्य में भी हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
🔳 अग्निकांड की भेंट चढ़ चुका व्यापारी की गृहस्थी का सारा सामान
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]
अग्निकांड में गृहस्थी का सारा सामान गंवा चुके व्यापारी की मदद कै रेड क्रॉस सोसायटी ने कदम आगे बढ़ाए हैं। रेड क्रॉस सोसायटी सदस्यों ने प्रभावित परिवार को राहत सामग्री उपलब्ध कराई साथ ही भविष्य में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर नैनीपुल बाजार क्षेत्र में मिठाई की दुकान चलाने वाले नवीन चंद्र तिवारी बाजार क्षेत्र के नजदीक ही परिवार के साथ किराए के मकान में रहकर गुजर बसर करते हैं। बीते दिनों शाॅट सर्किट से किराए के कमरे में लगी आग से व्यापारी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। लोगों ने बामुश्किल आग पर काबू पाया पर तब तक सब कुछ राख हो चुका था। स्थानीय व्यापारियों ने भी प्रभावित परिवार की आर्थिक मदद की। गुरुवार को रेड क्रॉस सोसायटी अल्मोड़ा के सदस्यों ने प्रभावित परिवार को राहत सामग्री सौंपी। सर्दी से बचने को कंबल आदि दिए। सोसायटी सदस्यों ने प्रभावित परिवार को भविष्य में भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान अध्यक्ष आशीष वर्मा, यूथ अध्यक्ष अमित साह मोनू, उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह बिष्ट, कपिल मल्होत्रा, हरीश भंडारी, जगदीश लटवाल, निशा जोशी आदि मौजूद रहे।




