🔳 स्कूली बच्चों में भी दिखा खासा उत्साह भेंट किए उपहार
🔳 विद्यालय को भी नौनिहालों ने विशेष तौर पर सजाया
🔳 केक काटकर किया गया मिष्ठान वितरित
🔳 भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री ने प्राथमिक विद्यालय खैरना में मनाया बेटे का जन्मदिन
{{{{ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट}}}

भाजपा महिला मोर्चा गरमपानी की मंडल महामंत्री ने अपने पुत्र का जन्मदिन स्कूली बच्चों के साथ मनाकर खुशियां बांटी। विद्यालय में जन्मदिन मनाए जाने पर स्कूली नौनिहाल भी खुश दिखे। केक काटकर सभी बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। जन्मदिन कार्यक्रम के लिए बच्चों ने स्कूल को विशेष रुप से सजाया।
अमूमन बच्चों का जन्मदिन घरों में धूमधाम से मनाया जाता है। आस-पड़ोस के बच्चों को बुलाकर जन्मदिन मना लिया जाता है पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल महामंत्री रेखा बिष्ट ने अपने पुत्र का जन्मदिन राजकीय प्राथमिक विद्यालय खैरना के नौनिहालों व अभिभावकों के साथ मनाकर खुशियां बांटी। भाजपा नेत्री का पुत्र योगेश विद्यालय में ही चौथी कक्षा का छात्र है। रेखा ने योगेश का जन्मदिन विद्यालय के नौनिहालों के साथ मनाने का निर्णय लिया। प्रधानाचार्य से अनुमति मिलने के बाद विद्यालय में जन्मदिन मनाने की तैयारी शुरु की गई। विद्यालय में अध्ययनरत नौनिहालों में साथी के जन्मदिन पर खासा उत्साह दिखा। बच्चों ने विद्यालय को विशेष रुप से सजाया। अभिभावकों व छात्रों के बीच केक काटकर योगेश को शुभकामनाएं दी गई। स्कूली बच्चों ने योगेश को उपहार भी भेंट किए। एकएक कर सभी को केक व मिष्ठान वितरित किया गया‌। प्रधानाचार्य हेमा तिवाड़ी ने बच्चें का जन्मदिन विद्यालय में मनाए जाने के निर्णय को सराहनीय पहल बताया। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी बच्चों का जन्मदिन स्कूलों में मनाए जाने का आह्वान किया। महिला मोर्चा मंडल महामंत्री रेखा बिष्ट ने कहा की स्कूली बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर बेहद ख़ुशी मिली है। अभिभावकों ने भी सराहना की। इस दौरान चंपा देवी, कविता देवी, हंसी देवी, सरिता देवी समेत कई स्कूली नौनिहाल व अभिभावक मौजूद रहे।