🔳 व्यापारियों ने व्यक्त किया प्रशासन का आभार
🔳 खैरना व आसपास के बाजार में भी जलाए गए अलाव
🔳 कोसी घाटी में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का कहर जारी
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

कोसी घाटी में कड़ाके की ठंड से बचाव को श्री कैंची धाम तहसील प्रशासन ने व्यापारियों को अलाव के लिए लकड़ी उपलब्ध करा राहत दिलाई है। खैरना के बाद अब गरमपानी मुख्य बाजार में भी अलाव की व्यवस्था होने से व्यापारियों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
पहाड़ में सुबह शाम हाड़ कंपा देने वाली ठंड से जनजीवन प्रभावित हो चुका है। दिन ढलने के साथ ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं। बाजार क्षेत्रों में लोगों को ठंड से राहत दिलाने को प्रशासन ने अलाव की व्यवस्था शुरु कर दी है। प्रशासन ने बीते दिनों खैरना बाजार में अलाव जलाए जाने के बाद अब गरमपानी बाजार में भी अलाव जलवाकर व्यापारियों व आवाजाही करने वाले लोगों को राहत दी है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, गौरव पंत, कमल तिवारी, कपिल तिवारी, भास्कर तिवारी, नितिन, शकील अहमद आदि ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।