🔳नौनिहालों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा दी शुभकामनाएं
🔳विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
🔳होली गायन के साथ खूब थिरके अभिभावक

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित आयुष्मान कॉन्वेंट विद्यालय गरमपानी में होली महोत्सव की धूम मची रही। नौनिहालों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी जबकि अभिभावकों ने होली गायन से समा बांधा।

गुरुवार को आयुष्मान कान्वेंट विद्यालय में होली महोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। महोत्सव का शुभारंभ प्रधानाचार्य मीनू त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य मीनू ने रंगों के त्यौहार पर विद्यार्थियों को विस्तार से जानकारी दी। मिलजुल कर त्यौहार मनाने का आह्वान किया। विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। विद्यार्थियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों ने होली गायन से समा बांधा। जल कैसे से भरु……… जमुना गहरी ………. । सिद्धी के दाता………..तथा होली खेलें रघुवीरा ……….. अवध में होली खेलें रघुवीरा ……….. समेत कई होली गीतों से माहौल रंगमय कर दिया। बाद में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। मिष्ठान वितरित कर एक दूसरे को बधाई दी गई। इस दौरान साक्षी जोशी, हरिप्रिया नेगी, वंदना पाण्डेय, लक्ष्मी बोरा, अनिता पांडेय, हेमा , रजनी देवी, संतोष कुमार, प्रीति मंगच्वारी, नीलम जोशी, हेमा बिष्ट, सपना, पूजा पिनारी , निशा, सरिता तिवारी, सरिता मेहरा, गीता बिष्ट, मनीषा आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!