🔳 केक काटकर सीएम के दिर्घायु की कामना
🔳 सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को सूदूर गांवों तक पहुंचाने का लिया संकल्प
🔳 संगठन की मजबूती पर भी दिया गया जोर
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
भाजपा मंडल कार्यालय गरमपानी व बेतालघाट में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यकताओं ने केक काटकर मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यकताओं ने सीएम के दिर्घायु की कामना की गई।
मंगलवार को गरमपानी स्थित भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन मनाया गया। वक्ताओं ने कहा की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में प्रदेश चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर है। कार्यकताओं से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सूदूर गांवों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। बेतालघाट में सीएम के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ता ने फल वितरित किए। इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रताप बोहरा, दिलिप सिंह बोहरा, रमेश सुयाल, योगेश ढौंडियाल, भुवन आर्या, हीरा सिंह, भूपेंद्र सिंह, बालम पिनारी, प्रेम गोस्वामी, सोबन सिंह, रंजन त्रिपाठी, विनोद ढौंडियाल, अनिल बुधलाकोटी, लाभाशु पिनारी, दीवान जलाल, हरेंद्र बिष्ट, कैलाश बधानी समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




