= कोरोना गाइड लाइन का भी किया जाऐगा पालन
= प्रदेश के मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

(((हल्द्वानी से इंदु बिष्ट/नीरजा साह की रिपोर्ट)))

प्रदेश के सभी विद्यालयों में 7 फरवरी से एक से नवी तक की कक्षाएं भी शुरू होंगी अभी तक इन कक्षाओं के लिए ऑनलाइन पढ़ाई जारी थी। मुख्य सचिव डा. एसएस संधू ने इसके लिए बकायदा आदेश जारी कर दिए है। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कक्षाएं पहले ही शुरू की जा चुकी हैं।
कोरोना संक्रमण के मद्देनजर विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की गई जिसके बाद 31 जनवरी से 10वीं व 12वीं तक के विद्यार्थियों की कक्षा शुरू करने के आदेश मिले थे। अब मुख्य सचिव ने पहली से नवी तक की कक्षाएं भी शुरू करने के निर्देश दिए हैं। हालाकी कोरोना गाइड लाइन का पूर्णत: पालन किया जाएगा।

error: Content is protected !!