🔳 शैक्षिक सत्र को चार महीने बीतने के बावजूद नसीब नहीं हुई किताबें
🔳 बीईओ कार्यालय पहुंच गया किताबें उपलब्ध कराए जाने का प्रमाण पत्र
🔳 यूनिफार्म व जूते व बैग की धनराशि तक उपलब्ध न कराए जाने का आरोप
🔳 सरकारी स्कूलों के बच्चों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने के दावे खोखले
🔳 उप-शिक्षा अधिकारी बोली – विद्यालय का किया जाएगा निरीक्षण
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
नौनिहालों को शिक्षा विभाग की योजनाओं से लाभान्वित किए जाने के लाख ढोल पीटे जाए पर धरातल की स्थिति शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली की पोल खोल रही है। महज दो छात्र संख्या वाले राजकीय प्राथमिक विद्यालय छड़ा में अध्ययनरत महज दोनो छात्राओं को अब तक सरकार से उपलब्ध कराई जाने वाली किताबें तक नसीब नहीं हो सकी है। हैरत की बात यह है की बेतालघाट स्थित बीईओ कार्यालय में नौनिहालो की किताब प्राप्ति का प्रमाण पत्र उपलब्ध हो चुका है।
सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार तमाम योजनाएं संचालित कर अभिभावकों को बच्चों का पंजीकरण सरकारी विद्यालय में कराने को जागरुक कर रही ही पर धरातल के हालात कुछ और ही हकीकत बंया कर रहे हैं। ऐसे में सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या कैसे बढ़ेगी यह बड़ा सवाल है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय छड़ा में अध्ययनरत महज दो छात्राओं को सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने में शिक्षा विभाग फेल हो गया है विद्यालय में अध्ययनरत समीपवर्ती पटानी तोक निवासी सोबन सिंह रावत की दो बेटियां पीहू व माही को शैक्षणिक सत्र को चार महीने हो जाने के बावजूद आज तक किताबें ही नसीब नहीं हो सकी है जिस कारण दोनों बेटियां पुरानी किताबों से ही बेहतर भविष्य का सपना देख रही है। पीहू व माही के पिता सोबन सिंह के अनुसार कई बार नई किताबें उपलब्ध कराने को कहा जा चुका है पर आज तक बच्चों को किताबें नहीं मिल सकी है। आरोप लगाया की एक बेटी को तो अब तक यूनिफार्म तक नही दी गई है जिसकी जूते व बस्ते के लिए सरकार से मिलने वाली धनराशि भी नहीं मिल सकी है जबकि विभाग को बैंक का खाता संख्या उपलब्ध कराए लंबा समय बीत चुका है। महज आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। नौनिहालों की उपेक्षा पर क्षेत्रवासियों ने भी गहरा रोष जताया है। मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग भी उठाई है। विद्यालय में अध्ययनरत महज दो बेटियों को ही सरकारी योजनाओं से वंचित किए जाने पर शिक्षा विभाग के अफसरों की लापरवाही करार दिया है। उप-शिक्षा अधिकारी बेतालघाट राशी बुधलाकोटी के अनुसार बच्चों को शत-प्रतिशत किताबे वितरित की जा चुकी है। प्रमाण पत्र तक मिल चुके हैं। सोमवार को विद्यालय का निरीक्षण किया जाएगा।




