= कायाकल्प योजना के तहत किया गया सम्मानित
= पांच लाख रुपये का चेक व दिया गया प्रशस्ति पत्र
= स्वास्थ्य मंत्री ने थपथपाई स्वास्थ्य कर्मियों की पीठ
(((टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प योजना के तहत बेहतर कार्य करने पर सीएससी गरम पानी को पांच लाख रुपये का चेक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन किया साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया।
प्रदेश की राजधानी देहरादून में हुए कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग की कायाकल्प योजना के तहत मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सीएससी गरमपानी को प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करने पर पांच लाख रुपये की धनराशि व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। सीएचसी बेतालघाट को सांत्वना पुरस्कार के रुप में एक लाख रुपये का चेक दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने की। स्वास्थ्य स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि बेहतर कार्य करने वाले चिकित्सालय को कायाकल्प योजना के तहत सम्मानित कर स्वास्थ्य कर्मियों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है उन्होंने भविष्य में भी ऐसी ही कार्य करने का आह्वान किया। कायाकल्प योजना के तहत बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, साफ-सफाई, रखरखाव आदि पर अस्पतालों को चिन्हित कर उन्हें सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष कायाकल्प योजना में सीएचसी गरमपानी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। कार्यक्रम के दौरान विधायक खजान दास, मुख्य स्वास्थ्य सचिव डा. राधिका झा, डीजी हेल्थ डा. शैलजा भट्ट, चिकित्सा अधिकारी डा. भागीरथ जोशी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सीएससी गरमपानी डा. सतीश पंत, सूरत सिंह मेहता, मदन गिरी, हरदयाल सिंह, विनोद जोशी, प्रमोद भट्ट आदि मौजूद रहे आदि मौजूद रहे।
