🔳 पुलिस ने गरमपानी खैरना बाजार में चलाया विशेष अभियान
🔳 एकाएक चले अभियान से बाजार में मचा हड़कंप
🔳 भवन स्वामियों व दुकानदारों को दिए गए दिशा निर्देश
🔳 सत्यापन न कराने वालों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में बगैर सत्यापन ठिकाना बनाकर रह रहे लोगों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। सत्यापन का रिनिवल न कराने वालों पर भी शिकंजा कस पुलिस एक्ट में ताबड़तोड़ चालान किए गए हैं। चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा के अनुसार अभियान आगे भी जारी रहेगा। सत्यापन से बचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खैरना पुलिस की टीम ने रविवार को बाजार क्षेत्र में विशेष सत्यापन अभियान चलाया। एकाएक चले अभियान से बाजार क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने सत्यापन की समय सीमा पूरी हो जाने के बावजूद दोबारा रिनिवल न कराने पर पांच लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर कड़ी हिदायत दी। जल्द रिनिवल न कराने पर कानून कार्रवाई की चेतावनी भी दी। पुलिस टीम ने भवन स्वामियों को भी किरायदारों का समय पर सत्यापन करवाने के निर्देश दिए। व्यापारियों से दुकानों में कार्यरत बाहरी क्षेत्रों के कर्मचारीयों की भी पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा। साफ कहा की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सत्यापन न कराने पर भवन स्वामी व दुकानदारों पर कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा के अनुसार अभियान लगातार जारी रहेगा। बगैर सत्यापन रहने वाले लोगों पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एएसआई हरभजन सिंह राणा, दर्शन चौधरी, राजेंद्र सती आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!