🔳 हाईवे पर नियमों की धज्जियां उड़ाकर दौड़ाई जाए रही मशीनें
🔳 आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों के वाहन भी खतरे की जद में
🔳 जेसीबी मशीनों के चालक पुलिस को भी दे रहे खुली चुनौती
🔳 क्षेत्रवासियों ने उठाई कार्रवाई की पुरजोर मांग
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर निर्माण कार्यों में लगी लोडर मशीनें धड़ल्ले से यातायात नियमों के उल्लघंन पर आमादा हो चुकी है। मजदूरों की जिंदगी से भी खुला खिलवाड़ किया जा रहा है बावजूद अनदेखी की जा रही है। हाईवे पर नियमों को ताक पर दौड़ रही मशीनों से आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों की जिंदगी पर भी खतरा बढ़ता ही जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने नियमों का उल्लघंन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।
हाईवे पर दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना के कारण बन रहे हैं। खैरना पुलिस की टीम लगातार चैकिंग अभियान चलाकर यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वालों पर शिकंजा कस रही है बावजूद कई वाहन चालक धड़ल्ले से नियमों की धज्जियां उड़ानें पर आमादा है। हाईवे पर किए जा रहे निर्माण कार्यों में इस्तेमाल लोडर मशीनों के चालक भी लोगों की जिंदगी से खुला खिलवाड़ कर रहे हैं। निर्माण सामग्री व ऊपर से मजदूरों को लादकर लोडर मशीन के चालक हाईवे पर मशीन दौड़ा रहे हैं। अनगिनत लोगों को मशीन में बैठाकर वाहन चालक जहां एक ओर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं वहीं दूसरी ओर हाईवे पर आवाजाही करने वाले यात्रियों व पर्यटकों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने भारी-भरकम मशीन के बाजार क्षेत्र में दौड़ने पर गहरी नाराजगी जताई है। नियमों का उल्लघंन करने वाले मशीन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मशीन को सीज किए जाने की मांग उठाई है।
