◾ सीएचसी गरमपानी में जांच के बाद हुआ खुलासा
◾संक्रमितो का आंकड़ा भी जा पहुंचा है सोलह
◾ चिकित्सा प्रभारी ने किया विशेष अहतियात बरतने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी में जांच के दौरान तीन लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब कोरोना संक्रमितो का आंकड़ा 16 पर जा पहुंचा है। जांच में संक्रमित पाए गए तीनों लोगों को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत ने संक्रमण से बचने को लोगों से विशेष अहतियात बरतने का आह्वान किया है।
लंबे समय से शांत रहने के बाद अब कोरोना एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। सीएचसी गरमपानी में जांच के दौरान पहले ही 13 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। मंगलवार को अस्वस्थ पांच लोगों की जांच की गई जिसमें रामगढ़ ब्लॉक की 35 वर्षीय युवती तथा बेतालघाट ब्लॉक के सिल्टोना गांव के 24 तथा 20 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित पाए गए। सीएचसी के कोविड लैब में तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने तीनो में संक्रमण की पुष्टि की है। तीनों को होम आइशोलेशन में भेज दिया गया है। पांच लोगों की जांच में तीन लोग संक्रमित पाए गए हैं। सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डा. सतीश पंत ने लोगों से संक्रमण से बचने को विशेष अहतियात बरतने के साथ ही मास्क लगाने का आह्वान किया है।