🔳नशे के कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकने का आह्वान
🔳यातायात व शांति व्यवस्था बनाए रखने को उठाए जाएंगे ठोस कदम
🔳पुलिस व पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक में अहम बिंदुओं पर हुई चर्चा
🔳आइटीबीपी व पुलिस ने रामगढ़ बाजार में किया फ्लैग मार्च
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
रामगढ़ चौकी में हुई बैठक में तमाम बिंदु पर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस ने लोगों से यातायात के नियमों का पालन करने, नवयुवकों को नशे से बचाने तथा आगामी लोकसभा चुनावों में शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने पुलिस हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। बाद में आइटीबीपी व पुलिस ने बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।
शुक्रवार को चौकी परिसर में पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों व पुलिस की संयुक्त बैठक हुई। चौकी प्रभारी दिलीप कुमार ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात व्यवस्था चाक चौबंद करने को ठोस उपाय किए जाने का भरोसा दिलाया। चौकी प्रभारी ने कहा की नशे पर सख्ती से अंकुश लगाने को छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। नवयुवकों को नशे की चपेट में आने से बचाने को जागरुकता अभियान चलाने तथा नशे के सफाए को मिलजुल कर कार्य करने का आह्वान किया। साइबर क्राइम से बचाव के तरीके बताए। पुलिस, गौरा शक्ति, ट्रैफिक आई एप समेत कई हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।किराएदारों व कर्मचारियों के शत प्रतिशत सत्यापन की अपील की। इस दौरान पुनीत जोशी, भानु प्रताप सिंह, नवाब हुसैन, प्रशांत साह, अजय कुमार पांडे, मुदित जोशी, अभय पांडे, अभिषेक जोशी, हरगोविंद पांडे, नरेश मेहरा, पवन सिंह आदि मौजूद रहे। आगामी लोकसभा चुनाव में शांतिपूर्ण मतदान व शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस व आइटीबीपी के जवानों ने मुख्य बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया।




