🔳 पैसे उपलब्ध न होने से लोग रहे परेशान
🔳 बगैर खरीददारी बाजार से लौटने को हुए मजबूर
🔳 त्यौहार पर अव्यवस्था पर व्यापारियों ने जताई नाराजगी
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]

दीपावली पर्व पर गरमपानी खैरना बाजार में लगे विभिन्न बैंकों के एटीएम जवाब दे गए। पैसे उपलब्ध न होने से लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ा। महापर्व पर एटीएम मशीनों से पैसे न मिलने से लोगों ने गहरी नाराजगी जताई।
गरमपानी खैरना बाजार तमाम गांवों के मध्य में स्थित है। आसपास के गांवों के लोग खरीददारी व अन्य आवश्यकीय कार्यों के लिए बाजार पहुंचते है‌। दीपावली पर्व में सोमवार को बाजार स्थित में स्थित विभिन्न बैंक के एटीएम खाली हो जाने से लोगों को तमाम परेशानियों से जूझना पड़ा। धनराशि न मिलने से कई लोगों को बगैर खरीददारी के ही मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। कई लोगों ने भवाली बाजार को रुख कर एटीएम से पैसे निकाले। व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी ने बाजार क्षेत्र में लगे एटीएम से दोपहर बाद निकासी न होने पर रोष जताया। आरोप लगाया की त्यौहारी सीजन में ही लोगों को परेशानी का सामना करने पड़े तो ऐसी सुविधा किस काम की। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने बाजार क्षेत्र में लगे एटीएम में व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!