🔳 डा. एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान महोत्सव में पाया पहला स्थान
🔳 कनिष्ठ वर्ग में शानदार प्रस्तुति देकर बने विजेता
🔳 मेधावी के शानदार प्रदर्शन पर विद्यालय प्रबंधन ने की खुशी व्यक्त
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों ने की उज्ज्वल भविष्य की कामना
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]

डा. एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान महोत्सव में बेतालघाट ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज गरजोली के मेधावी ने राज्य स्तर पर पहला स्थान प्राप्त कर विद्यालय के साथ ही पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है। मेधावी की सफलता पर विद्यालय प्रबंधन व अभिभावकों ने खुशी व्यक्त की है। विभिन्न राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोगों ने इसे बड़ी उपलब्धि करार दिया है।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद उत्तराखंड के तत्वावधान में हल्द्वानी में हुई तीन दिवसीय डा. एपीजे अब्दुल कलाम राज्य विज्ञान महोत्सव में जीआइसी गरजोली के आठवीं कक्षा में अध्ययनरत आदित्य ने बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के कनिष्ठ वर्ग में सतत् कृषि विषय पर शानदार प्रस्तुति देकर प्रदेशभर में पहला स्थान प्राप्त किया है। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग को मेधावी आदित्य ने विज्ञान विषय की शिक्षिका डा. पूनम पपोला की देखरेख में विशेष तैयारी की। पहला स्थान प्राप्त करने पर आदित्य को पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अजय भट्ट ने प्रशस्ति पत्र व ट्रॉफी से सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रतिभाग किए जाने पर विद्यालय की कशिश को भी सम्मानित किया गया। मेधावी आदित्य की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष मिश्रा, डा. संजय लाल साह, रामहित प्रजापति, भुवन पांडे, माया बोहरा, पूरन चंद्र पालीवाल, संतोष कुमार जंयत, सुमित कुमार, विजय यादव, तनुजा फर्त्याल, राजेंद्र कुमार, जीवंती ढौंडियाल ने खुशी व्यक्त की है। पंचायत प्रतिनिधियों ने भी मेधावी के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

error: Content is protected !!