🔳हैंडपंप पर बजबजा रही गंदगी से लोग परेशान
🔳यात्री व स्थानीय लोग हैंडपंप पर पहुंचते हैं पानी लेने
🔳कई बार व्यवस्था में सुधार की मांग उठाए जाने के बावजूद नहीं हो रही सुनवाई
🔳व्यापारियों ने फिर दोहराई व्यवस्था चाक चौबंद करने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र में गंदगी निस्तारण न होने से संक्रामक बिमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। चौराहे पर स्थित हैंडपंप के समीप बजबजाती गंदगी बड़े खतरे की ओर इशारा कर रही है बावजूद जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है।
गर्मी बढ़ने के साथ ही संक्रामक बिमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। अस्पतालों में भी भीड़ बढ़ने लगी है। हाइवे पर स्थित खैरना बाजार क्षेत्र में बजबजाती गंदगी संक्रामक बिमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। चौराहे पर स्थित हैंडपंप पर इकठ्ठा गंदगी बड़ी बिमारियों की ओर इशारा कर रही है। क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर स्थानीय लोग पानी के लिए हैंडपंप पर ही निर्भर है तथा हाइवे पर आवाजाही करने वाले यात्री भी हैंडपंप से पानी पीते हैं पर हैंडपंप के समीप बजबजाती गंदगी से लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी से लोगों के बिमारी की चपेट में आने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। बावजूद जिम्मेदार आंखें मूंदे बैठे हैं। स्थानीय व्यापारियों के अनुसार कई बार व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई जा चुकी है बावजूद अनदेखी की जा रही है। व्यापारी नेता गजेंद्र सिंह नेगी, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद आदि ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है ताकि लोगों को संक्रामक बिमारियों से बचाया जा सके।




