🔳 तस्कर धड़ल्ले से शराब बेच गांवों को अशांत करने पर आमादा
🔳 स्कूली बच्चों के भी नशे के चंगुल में फंसने का अंदेशा
🔳 शराब तस्करों की सक्रियता के बावजूद आबकारी विभाग मौन
[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के सिमलखा समेत आसपास के गांवों में शराब तस्करों ने अवैध शराब बिक्री तेज कर दी है। गांवों में पहुंचाई जा रही शराब से माहौल बिगड़ने का अंदेशा बढ़ गया है। थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी के अनुसार छापेमारी अभियान चलाकर शराब तस्करी पर अंकुश लगाया जाएगा।
बेतालघाट ब्लॉक के तमाम गांव अवैध शराब बिक्री करने वाले तस्करों के निशाने पर हैं। रातीघाट बेतालघाट मोटर मार्ग से गांवों में धड़ल्ले से अवैध शराब पहुंचाकर बिक्री का खेल खुलेआम जारी है। सिमलखा समेत आसपास के गांवों में अवैध शराब का काला कारोबार खूब फल फूल रहा है। धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब से शांत गांवों का माहौल अंशात होने के साथ ही छोटे छोटे बच्चों के भी नशे की जद में फंसने का अंदेशा बढ़ता ही जा रहा है। शराब बिक्री बढ़ने के बावजूद आबकारी विभाग कुंभकरणीय नींद में सोया हुआ है। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने गांवों में शराब बिक्री पर अंकुश लगाने की पुरजोर मांग उठाई है। थानाध्यक्ष बेतालघाट विजय नेगी के अनुसार अवैध शराब बिक्री करने वाले तस्करों पर शिंकजा कसा जाएगा। शराब तस्करी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
