= खैरना गरमपानी बाजार में डोर टू डोर साधा लोगों से संपर्क
= भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर प्रधानमंत्री को मजबूत करने का किया आह्वान

(((भीम बिष्ट/फिरोज अहमद की रिपोर्ट)))

भाजपा कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रचार अभियान तेज कर दिया है। गरमपानी खैरना बाजार में डोर टू डोर संपर्क साध लोगों से भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्या के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया। बाद में भाजपा कार्यालय में आगे की रणनीति तैयार की गई।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने खैरना टीआरसी से गरमपानी बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। लोगों को भाजपा की नीति रीति बताई। भाजपा प्रत्याशी सरिता आर्या के पक्ष में मतदान का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा के पक्ष में मतदान कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आगे बढ़ाना है। बाद में भाजपा मंडल कार्यालय में आगे की रणनीति पर मंथन किया गया। इस दौरान देवेंद्र ढेला, विवेक साह, मोहन पाल, बालम सिंह मेहरा, भावना मेहरा, भीम बिष्ट, मनोज भंडारी, विशन जंतवाल, आनंद सिंह नेगी,पूरन लाल साह, भुवन सिंह नेगी, बसंत गिरी गोस्वामी, रानी नगरकोटी, शांति मेहरा,रमेश सुयाल, रईस अहमद, दामोदर जोशी, नीरज जलाल समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!