🔳 सरल स्वभाव के साथ ही सबकी मदद को रहते थे तैयार
🔳 विचार व व्यवहार से पूरा गांव था उनका चहेता
🔳 पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने किया शोक व्यक्त
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक के मल्लाकोट निवासी पूर्व शिक्षक के निधन से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। चाचा के नाम से पहचान रखने वाले पूर्व शिक्षक का गुरुवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। ग्रामीणों के अनुसार चाचा बेहद सरल स्वभाव के साथ ही सबकी मदद को हमेशा तैयार रहते थे।
बुधवार को मल्लाकोट गांव निवासी पूर्व शिक्षक बुद्धि सिंह जलाल का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सादगी के साथ जीवन जीने वाले बुद्वि बल्लभ गांव में चाचा के नाम से पहचान रखते थे। उनके निधन का समाचार सुनकर उनके आवास पर गांव वालों का तांता लग गया। पूर्व ग्राम प्रधान विनोद ढौंडियाल के अनुसार चाचा गांव की शान थे। उनके विचार व व्यवहार से पूरा गांव उनका चहेता था। बताया की कल यानि गुरुवार को पूरे विधि-विधान के साथ चाचा का अंतिम संस्कार किया जाएगा। क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि पूरन सिंह जलाल, हरेंद्र सिंह, पुष्कर सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह समेत तमाम ग्रामीणों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।




