🔳 भाजपा कार्यकर्ताओं ने शाॅल ओढ़ाकर किया सम्मानित
🔳 ब्लॉक प्रमुख ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का किया आह्वान
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

विकास खंड गरुड़ के नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख ने खैरना क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता से वार्ता कर संगठनात्मक मजबूती को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
बुधवार को देहरादून से वापसी में गरुड़ के ब्लॉक प्रमुख किसन बोहरा ने खैरना स्थित केएमवीएन के सभागार में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिलीप सिंह बोहरा ने कहा की युवा नेता किसन बोहरा का आम कार्यकर्ता से ब्लॉक प्रमुख तक का सफर बेहद शानदार रहा है। किसन बोहरा सभी को साथ लेकर चलने वाले नेताओं में है। भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ब्लाक प्रमुख को सम्मानित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस दौरान जिला मंत्री रमेश खनायत, जीवन नेगी, संजय सिंह बिष्ट, दीपक जोशी, दिनेश बिष्ट, गोविंद गिरी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!