🔳 लोकसभा व विधानसभा चुनाव में कर चुके हैं मतदान
🔳 कांग्रेस एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष ने चुनाव परिणाम प्रभावित होने का जताया अंदेशा
🔳 नाम न होने पर जताई गहरी नाराजगी, निर्वाचन अधिकारी को भी दी जानकारी
🔳 ग्रामीणों के नाम दर्ज कर मतदान का अधिकार देने की उठाई मांग
[[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]]]
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से सटे घिरोली गांव की मतदाता सूची में कई ग्रामीणों के नाम न होने पर कांग्रेस अनुसुचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष नवीन चंद्र आर्या ने सवाल खड़े कर दिए है। आरोप लगाया की लोकसभा व विधानसभा में मतदान करने वाले ग्रामीणों का नाम मतदाता सूची से हटना समझ से परे है। उपाध्यक्ष ने एसडीएम, बीडीओ व निर्वाचन अधिकारी को भी मामले की जानकारी दे दी है।
घिरोली ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में कई ग्रामीणों का नाम न होने का मामला तूल पकड़ने लगा है। कांग्रेस एससी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष ने मामले को जोर शोर से उठाकर गहरी नाराजगी जताई है। जिला उपाध्यक्ष नवीन चंद्र ने उपजिलाधिकारी, बीडीओ व निर्वाचन अधिकारी को भी जानकारी दे मतदाता सूची में ग्रामीणों के नाम न होने की जानकारी दी है। आरोप लगाया है की लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मतदान कर चुके गांव के मतदाताओं का नाम पंचायत चुनाव की मददाता सूची से गायब है ऐसे में कई ग्रामीण मतदान से वंचित हो सकते हैं। ग्रामीणों के नाम मतदाता सूची में न होने से चुनाव परिणाम के प्रभावित होने का अंदेशा भी जताया है। साफ कहा की मतदाता सूची में नाम न होने से गांव के लोगों में गहरा रोष भी व्याप्त है। नवीन चंद्र ने ग्रामीणों के नाम दर्ज किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है। चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन को विवश हो जाएंगे।
