🔳बाजार में भी रहा अफरा तफरी का माहौल
🔳भगाने पर लोगों को काटने दोड़ने से फैली दहशत
🔳पटाखे जलाने के बाद बामुश्किल भागे तब जाकर पर्यटक आ सके कमरे से बाहर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गरमपानी क्षेत्र में पहुंचे दो लंगूरों ने भारी उत्पात मचा दिया। दो घंटे से भी अधिक समय तक चार पर्यटक कमरे में कैद होने को मजबूर हो गए। दुकानदारों में भी दहशत बनी रही। पटाखे फोड़े जाने के बामुश्किल लंगूर जंगल को भागे तब जाकर पर्यटक होटल के कमरे से बाहर निकल पाए।
सोमवार शाम पहाड़ घुमने पहुंचे चार पर्यटक गरमपानी स्थित एक होटल में रुके। होटल कर्मियों ने पर्यटकों का सामना कमरों तक पहुंचाना। कुछ देर बाद पर्यटक जब गरमपानी बाजार घुमने के लिए कमरे से बाहर निकलने लगे की तभी कमरे के बाहर दो लंगूरों ने डेरा डाल दिया। कमरे से बाहर आ रहे पर्यटकों को लंगूर काटने दौड़े। बामुश्किल पर्यटकों ने कमरे में खुद को बंद किया। होटल स्वामी व आसपास के लोगों ने लंगूरों को भगाने का प्रयास किया पर आक्रोशित लंगूर उन्हें भी काटने को दौड़ने लगे। लंगूरों के आक्रोशित होने से बाजार क्षेत्र में भी अफरा तफरी मच गई। होटल स्वामी ने खैरना पुलिस को भी मामले की सूचना भेजी। बाजार से पटाखे भी मंगा लिए गए। लगातार पटाखे जलाने के बाद बामुश्किल लंगूर जंगल की ओर भागे। तब जाकर पर्यटक कमरे से बाहर निकल पाए। बाजार के लोगों ने भी राहत की सांस ली।

error: Content is protected !!