🔳 खतरनाक पहाड़ी के नीचे वाहनों की कतार से मंडराया खतरा
🔳 पहाड़ी से रुक रुक कर मलबा गिरने से सांसत में फंसीं रही कई जिंदगियां
🔳 नदी क्षेत्र की ओर कार्य शुरु होने से हाईवे पर किया गया मलबा हटाने का कार्य
🔳 मलबा निस्तारण के बाद बामुश्किल सुचारु हुआ यातायात
[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]

Xकुमाऊं की लाइफ लाइन पर क्वारब क्षेत्र में डेढ़ घंटे से अधिक समय तक रफ्तार पर ब्रेक लगा रहा। आवाजाही कर रहे यात्रियों को काफि परेशानियों का सामना करना पड़ा। नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद में छोटे बड़े वाहनों की कतार लग गई। लोडर मशीन से मलबा हटाने के बाद बामुश्किल यातायात सुचारु हो सका। आवाजाही शुरु होने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली।
हाईवे पर क्वारब क्षेत्र में लगातार दरक रही पहाड़ी परेशानी का सबब बन चुकी है। पहाड़ी से खतरा टालने के लिए एनएच प्रशासन को तेरह करोड़ रुपये का बजट मिला है। होली पर्व के बाद बजट से कार्य शुरु हो चुका है। पहले चरण में नदी क्षेत्र की ओर कार्य का शुभारंभ किया गया है। बुधवार को एनएच प्रशासन की टीम ने कार्यों का जायजा लिया तथा सुगम आवाजाही व खतरा टालने को पुल के नजदीक हाईवे पर इकठ्ठा मलबे को हटाने का निर्णय लिया गया। लोडर मशीन की मदद से दोपहर में कार्य शुरु होने के साथ ही यातायात रोक दिया गया। तकरीबन डेढ़ घंटे तक हाईवे पर दोनों ओर छोटे बड़े वाहनों की कतार लगी रही। वाहनों के अंदर बैठे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन दरक रही पहाड़ी के नीचे तक पहुंच गए। रुक रुक कर पहाड़ी से मलबा भी गिरता रहा जिससे यात्रियों पर खतरा भी मंडराते रहा। जाम में अल्मोड़ा से हल्द्वानी को मरीज लेकर आपातकालीन 108 सेवा का वाहन भी फंसा रहा। डेढ़ घंटे बाद बामुश्किल मलबा हटाने के बाद यातायात सुचारु हो सका। एनएच के अवर अभियंता जगदीश पपनै के अनुसार नदी क्षेत्र में कार्य शुरु होने से सुगम यातायात के लिए मलबा हटाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *