🔳 सामूहिक रुप से किया गया गायत्री महामंत्र का पाठ
🔳 देश की सुख, शांति व समृद्धि को हुई विशेष प्रार्थना
🔳 शांतिकुंज हरिद्वार से भारत भ्रमण पर रवाना हुई है ज्योति कलश रथ यात्रा
[[[[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]]]]

ज्योति कलश यात्रा का कोसी घाटी में भव्य स्वागत किया गया। पारंपरिक परिधानों में महिलाओं व स्थानीय लोगों ने यात्रा की आरती की। देश की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। सीमा पर देश की रक्षा को डटे सेना के प्रहरियों के दीर्घायु होने की कामना हुई। मां भारती के जयकारों से समूची कोसी घाटी गुंजायमान हो उठी।
हरिद्वार स्थित विश्व गायत्री परिवार के मुख्यालय शांतिकुंज से भारत भ्रमण पर रवाना हुई ज्योति कलश रथ यात्रा सोमवार को बुध पूर्णिमा के दिन कोसी घाटी स्थित खैरना क्षेत्र में पहुंची। समाजसेवी मदन मोहन कैड़ा के अगुवाई में स्थानीय लोगों ने ज्योति कलश रथयात्रा का भव्य स्वागत किया। विशेष आरती के साथ देश में शांति को प्रार्थना की गई। सेना के जवानों के दिर्घायु को भी प्रार्थना की गई। यात्रा में शामिल संतो ने स्थानीय लोगों को कई अहम जानकारी के साथ ही ज्योति कलश यात्रा का महत्व समझाया। श्रद्धालुओं ने सामूहिक गायत्री महामंत्र का जाप भी किया। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, योगेश ढौंडियाल, प्रताप सिंह गौणी, अजय पनौरा, विरेन्द्र सिंह, अनिल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!