🔳 विशेष सफाई अभियान चलाकर झाड़ी व कूड़े का किया गया निस्तारण
🔳 आसपास के गांवों के लोगो को भी किया गया जागरुक
🔳 गांव में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर भी चर्चा
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]]

🔳 विशेष सफाई अभियान चलाकर झाड़ी व कूड़े का किया गया निस्तारण
🔳 आसपास के गांवों के लोगो को भी किया गया जागरुक
🔳 गांव में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर भी चर्चा
[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]]

रामगढ़ ब्लॉक के दियारी गांव में हुई बैठक में कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विभागीय अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान किया। बाद में आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया। गंदगी इकठ्ठा कर निस्तारण कर लोगों को सफाई के प्रति जागरुक भी किया गया।
दियारी गांव में हुई बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान लीला देवी ने की। ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को गांव को साफ सुथरा बनाए रखने का संकल्प दिलाया। कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। अधिकारियों से गांव की समस्याओं के समाधान को गंभीरता बरतने की अपील की। ग्रामीणों ने की समस्याएं उठाई। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी नीरज तिवारी ने गांव में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। कई योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी। समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक के बाद गांव में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर झाड़ियों का कटान कर निस्तारण किया गया। मोना – क्वारब – रामगढ़ मोटर मार्ग पर जहां तहां पड़े कूड़े को एकत्र किया गया। वक्ताओं ने कहा की गांव को साफ सुथरा रखने को अभियान को दिनचर्या में शामिल करना होगा। गंदगी से होने वाली बिमारियों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान डीएलओ पुष्पलता, वन बीट अधिकारी रमेश बिष्ट, देवेंद्र कपिल समेत तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *