🔳 मनरेगा योजना से शौचालय निर्माण को नहीं मिल रहा बजट
🔳 कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी
🔳 प्रस्ताव तैयार कर गांव के लोगों को भ्रमित करने का लगाया आरोप
🔳 अन्य मदों से बजट आवंटित किए जाने की उठाई मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]

ग्राम पंचायत की बैठकों में शौचालय निर्माण के प्रस्ताव तैयार किए जाने के बाद बजट आवंटित न किए जाने से गांवों के बाशिंदों में नाराजगी बढ़ने लगी है‌। कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष नवीन चंद्र आर्या ने आरोप लगाया है की देश में स्वच्छ भारत अभियान योजना का ढोल पिटा जा रहा है पर गांवों में मनरेगा योजना से शौचालय निर्माण को बजट उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा।
बेतालघाट ब्लॉक के घिरौली गांव में मनरेगा योजना से शौचालय निर्माण को बजट आवंटित न होने से कांग्रेस ने मोर्चाबंदी शुरु कर दी है। एससी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष नवीन चंद्र आर्या ने आरोप लगाया है की ग्राम पंचायत की बैठक में अधिकारी शौचालय निर्माण के प्रस्ताव तैयार कर दे रहे हैं पर लंबा समय बीतने के बावजूद बजट उपलब्ध नही हो पा रहा है। जानकारी जुटाने पर पता चला है की शौचालय निर्माण के लिए मनरेगा योजना से बजट आवंटन ही बंद कर दिया गया है। ऐसे में गांव के बाशिंदों को भ्रमित कर प्रस्ताव तैयार किया जाना समझ से परे है। जिला उपाध्यक्ष ने कहा की देश भर में मनरेगा योजना से कार्य किए जाने को ढोल पीटे जा रहे पर शौचालय निर्माण के लिए बजट उपलब्ध नहीं करवाया जा रहा। नवीन चंद्र आर्या ने अन्य योजना मद से शौचालय निर्माण करवाए जाने की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि अनदेखी की गई तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को विवश होगी। बीडीओ बेतालघाट महेश चंद्र गंगवार के अनुसार मनरेगा से बजट उपलब्ध नहीं हो रहा। स्वजल योजना से बजट उपलब्ध करवाया जा रहा है। घिरौली गांव के प्रकरण की जांच करवाई जाएगी।

error: Content is protected !!