🔳कांग्रेसी नेता ने शिकायत दर्ज करा वन विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
🔳जंगलों के बाद अब आबादी तक आग पहुंचने का जताया अंदेशा
🔳जंगलों को बचाने को ठोस उपाय न होने पर जताई नाराजगी
🔳लापरवाही पर कड़ा रुख अख्तियार करने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के गांवों से सटे जंगलों में धधक रही आग पर काबू किए जाने को ठोस उपाय न किए जाने का मामला मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल तक पहुंच गया है। धनियाकोट निवासी कांग्रेसी नेता ने मामला सीएम पोर्टल पर दर्ज करा वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया है की लंबे समय से आग वन संपदा को नुकसान पहुंचा रही है बावजूद वन विभाग ठोस कदम नहीं उठा रहा।
बेतालघाट ब्लॉक के धनियाकोट गांव निवासी कृपाल सिंह मेहरा ने ब्लॉक के तमाम गांवों से सटे जंगलों के आग की भेंट चढ़ जाने तथा लगातार बढ़ रही आग की घटनाओं के बावजूद जंगलों को बचाने को ठोस उपाय न होने पर मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। आरोप लगाया है। की करीब एक महीने से एक के बाद एक जंगल आग है स्वाहा होते जा रहे हैं। बावजूद वन विभाग आग पर काबू पाने में नाकाम साबित हो रहा है। बड़े बड़े अभियान चलाकर जंगलों को बचाने के दावे करने वाला वन विभाग धरातल में कहीं नजर ही नहीं आ रहा। बेशकीमती वन संपदा को नुकसान होने के साथ ही चारा पत्ती भी नष्ट होती जा रही है। कृपाल सिंह मेहरा ने अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने तथा जंगलों को बचाने को वन विभाग को ठोस उपाय किए जाने को निर्देशित करने की मांग उठाई है।




