🔳पिछले कुछ दिनों में ही चार महिलाओं पर झपट कर किया घायल
🔳छोटे छोटे बच्चों के पीछे दौड़ने से अनहोनी का अंदेशा
🔳ग्राम प्रधान ने वन विभाग से की बंदरों के आंतक से निजात दिलाने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के समीपवर्ती मझेडा़ ग्राम पंचायत के दियोलीखेत तोक में कटखने बंदरों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। एक के बाद एक ग्रामीणों पर बंदरों का झुंड झपट जा रहा है। पिछले कुछ दिनों में चार महिलाओं को बंदर काट चुके हैं। ग्राम प्रधान भास्कर चंद्र ने वन विभाग से कटखने बंदरों को पकड़ने की मांग की है।
दियोलीखेत गांव में एकाएक कटखने बंदरो का आंतक बढ़ गया है। बंदर घरों के अंदर से सामान उठा ले जा रहे हैं। भगाने पर काटने दौड़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में ही कटखने बंदरो के झुंड ने गांव की अमीषा, भगवती देवी, गीता देवी, मीरा देवी को काटकर घायल कर दिया है। बंदर अपने पंजे व दांत ग्रामीणों के शरीर पर गढ़ा दे रहे हैं। जिससे ग्रामीण घायल हो जा रहे है‌। स्कूल से आवाजाही कर रहे बच्चों पर भी बंदरों का खतरा बढ़ता जा रहा है। कटखने बंदर बच्चों को काटने दौड़ जा रहे हैं जिससे अनहोनी का अंदेशा भी बना हुआ है। ग्राम प्रधान भास्कर चंद्र, ललित, राजू, उमेश, हेमू, संतोष, कमलेश, प्रमोद, यशपाल, जगदीश, प्रकाश आदि ने वन विभाग से कटखने बंदरों के आंतक से निजात दिलाने को ठोस उपाय किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

error: Content is protected !!