🔳 सफाई व जागरुकता अभियानों पर खड़े हो रहे सवाल
🔳 बाजार में लगे हैंडपंप के आसपास बजबजा रही गंदगी
🔳 भीषण गंदगी संक्रामक बिमारियों को दे रही दावत
🔳 क्षेत्रवासियों ने उठाई गंदगी निस्तारण की मांग
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में स्वच्छता पखवाड़े का दम फूल गया है। यात्रियों की प्यास बुझाने को चौराहे के समीप लगे हैंडपंप के आसपास बजाबजा रही गंदगी स्वच्छता पखवाड़े की हकीकत बयां कर रही है। गंदगी से संक्रामक बिमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है बावजूद जिम्मेदार आंखें मुंदे बैठे हैं।
स्वच्छता पखवाड़े के तहत क्षेत्र में जागरुकता अभियान जोरों पर है। झाड़ियों का कटान कर निस्तारण किया जा रहा है। गंदगी से होने वाली बिमारियों की जानकारी दे लोगों से साफ सफाई का आह्वान भी किया जा रहा है पर खैरना चौराहे पर स्थित हैंडपंप के आसपास बजबजा गंदगी पर किसी की भी नजर नहीं पड़ रही है। चौराहे पर लगे हैंडपंप पर यात्री व स्थानीय लोग निर्भर है। हैंडपंप का ठंडा पानी लोगों की प्यास बुझाता है पर आसपास बजबजा रही गंदगी से लोग परेशान है‌। गंदगी को देख लोगों के हलक से पानी नीचे नहीं उतर पा रहा है। गंदगी संक्रामक बिमारियों की ओर इशारा कर रही है। बावजूद सुध नहीं ली जा रही। बाजार क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप होने पर हैंडपंप ही पानी का एकमात्र सहारा है पर लगातार अनदेखी से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। बजबजा रही भीषण गंदगी ने जोर शोर से चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े की पोल भी खोलकर रख दी है। व्यापारी नेता विरेन्द्र बिष्ट, गजेंद्र सिंह, मोहित जोशी, महेंद्र सिंह बिष्ट, बिशन जंतवाल आदि ने गंदगी का निस्तारण किए जाने पर जोर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *