🔳 विधी विधान के साथ छड़ा के समीप हुए धार्मिक अनुष्ठान
🔳 शनिदेव व बजरंग बली की हुई मूर्ति स्थापित
🔳 हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगा भंडारा
🔳 आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण
[[[[[[[ टीम तीखी नजर की रिपोर्ट ]]]]]]]]]

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर स्थित छड़ा बाजार क्षेत्र के समीप शनि मंदिर में वीर हनुमान व शनि भगवान की मूर्ति की विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान के साथ प्राण प्रतिष्ठा की गई। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना हुई। भजन कीर्तन से माहौल भक्तिमय हो उठा। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद खिचड़ी भंडारा लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
शनिवार को छड़ा बाजार के समीप स्थित मंदिर में धर्माचार्य मनोज त्रिपाठी ने यजमानों से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। विधि विधान से भगवान शनिदेव व वीर बजरंगी बली के जयकारों के बीच शनि देव व बजरंग बली की मूर्ति स्थापित की गई। हाईवे पर दुर्घटनाएं टालने व चालकों, यात्रियों व पर्यटकों की जिंदगी की रक्षा को प्रार्थना की गई। भजन मंडली ने शानदार भजनों की प्रस्तुति दे माहौल भक्तिमय कर दिया। हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगा। आसपास के लोहाली, चमड़ियां, जौरासी, नावली, खैरना, गरमपानी, भुजान, पातली आदि क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। आयोजन समिति सदस्य व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। इस दौरान विरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनोज सिंह बिष्ट,चंदन सिंह, पूरन सिंह, दीवान सिंह, खुशाल सिंह आदि जुटे रहे।

error: Content is protected !!